Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने दी श्रद्धांजलि

National.नई दिल्ली, 03 अप्रैल = केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा ने छत्रपति शिवाजी महाराज को पुण्यतिथि पर ट्विटर के माध्यम से श्रद्धांजलि दी है। नड्डा ने लिखा कुशल प्रशासक एवं मराठा साम्राज्य की नींव रखने वाले वीर पुरुष छत्रपति शिवाजी महाराज जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि|

3 अप्रैल 1680 को छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि के रूप में याद किया जाता है। आज के ही दिन भारत के महान योद्धा एवं रणनीतिकार का निधन हुआ था। शिवाजी ने पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी। उन्होंने कई वर्ष औरंगज़ेब के मुगल साम्राज्य से संघर्ष किया। सन 1674 में रायगढ़ में उनका राज्याभिषेक हुआ और छत्रपति बने।

ये भी पढ़े  : अगले आम चुनाव से पहले बदल जाएंगी EVM मशीन.

शिवाजी ने अपनी अनुशासित सेना एवं सुसंगठित प्रशासनिक इकाइयों की सहायता से एक योग्य एवं प्रगतिशील प्रशासन प्रदान किया। उन्होंने समर-विद्या में अनेक नवाचार किये तथा छापामार युद्ध की नयी शैली (शिवसूत्र) विकसित की। उन्होंने प्राचीन हिन्दू राजनीतिक प्रथाओं तथा दरबारी शिष्टाचारों को पुनर्जीवित किया और फारसी के स्थान पर मराठी एवं संस्कृत को राजकाज की भाषा बनाया

Related Articles

Back to top button
Close