Home Sliderखबरेछत्तीसगढ़राज्य

जगदलपुर: 16 लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ में मारा गया , AK 47 रायफल बरामद.

जगदलपुर, 14 मई :  छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में रविवार को नक्सलियों से हुयी मुठभेड़ में बारसूर एरिया कमेटी का सेक्रेटरी मारा गया। मृत नक्सली के कब्जे से पुलिस ने एक एके 47 रायफल बरामद की है।

बस्तर एसपी आरिफ एच. शेख ने बताया कि आज बुरगुम थाने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और जिला आरक्षित बल संयुक्त रूप से गश्त में रवाना की गयी थी। ग्राम मूतनपाल पटेलपारा की पहाडिय़ों पर घात लगाये नक्सलियों ने पुलिस बल पर गोलीबारी की। दोनों और से लगभग एक घंटे चली इस गोलीबारी में बारसूर एरिया कमिटी का सेक्रेटरी विलास उर्फ कैलाश मारा गया, उसके पास से एक एके 47 बन्दूक बरामद की गयी है।

पुलिस के मुताबिक मारा गया विलास, 16 लाख का इनामी नक्सली है जिसे आंध्र और ओडिशा पुलिस भी तलाश कर रही थी। बस्तर इलाके में इसने 20 से अधिक घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस को शंका है की हाल ही में बुरकापाल में हुए हमले में विलास शामिल था। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विलास कुदुर छोडक़र बारसूर की ओर भाग गया था, जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी और पुलिस सजग थी।

नक्सली विलास उर्फ कैलाश बारसूर एरिया कमिटी का था सेक्रेटरी 

नक्सलियों की जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी फायरिंग की करीब एक घण्टे के मुठभेड़ के बाद माओवादी भाग खड़े हुए। सर्चिंग के दौरान पुलिस को वहां एक माओवादी का शव मिला। शव की शिनाख्त करने पर पता चला कि वह पूर्वी बस्तर डिवीजन सदस्य विलास का शव है। सरकार ने इस पर 16 लाख का इनामी घोषित किया था।

20 से अधिक घटनाओं को अंजाम 

विलास करीब 15 साल से इस इलाके में आतंक का पर्याय बना हुआ था. यह शुरुआत से ही दक्षिण बस्तर जोन सम्हालता था। बस्तर इलाके में इसने 20 से अधिक घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने शंका जाहिर की है कि हाल ही में बुरकापाल में हुए हमले में विलास शामिल था।

जवानों ने दिखाई फुर्ती , नक्सली विलास शव नहीं ले जा सके माओवादी 

एसपी शेख ने बताया, आमतौर पर माओवादी मारे गए साथी का शव छोड़कर नहीं जाते। लेकिन इस मुठभेड़ में जवानों के त्वरित कार्रवाई की वजह से वे अपने लीडर का शव साथ नहीं ले जा सके। मुठभेड़ में और भी माओवादियों के मारे जाने की संभावना है।(हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close