उत्तर प्रदेशखबरे

जनवरी के अंत तक घोषित होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी

वाराणसी, 05 जनवरी = कांग्रेस के आनुषांगिक (फ्रंटल) संगठनों के प्रदेश प्रभारी व युवा एमएलसी दीपक सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सभी आठों विधानसभा क्षेत्र की ताजा स्थिति और संगठन के बारे में जानकारी लेने के बाद सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर हमला बोला।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पीएम ने देश भर में विकास के झूठे वादे किए। उनके विकास के दावे को बनारस में देखा जा सकता है। हम चुनाव में जनता के बीच इसे उठायेंगे। बैठक के बाद पत्रकारो से बातचीत में शहर को क्योटो बनाने के भाजपा नेताओ के दावे की खिल्ली उड़ाकर कहा कि पूरे शहर में एक सड़क तक ठीक नही रख पाए। पार्टी के उम्मीदवारो की घोषणा कब के सवाल पर बताया कि जनवरी माह के अंत तक यूपी में हमारे सारे प्रत्याशी घोषित हो जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पहले-दूसरे चरण के लिए प्रत्याशी लगभग फाइनल हैं और उन्हें बता भी दिया गया है। चुनाव में सपा से गठबंधन के सवाल पर दोहराया पार्टी सूबे की 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी है। जब गठबंधन होगा तो देखा जाएगा। प्रियंका गांधी वार्डा के चुनाव प्रचार में उतरने के प्रश्न पर कहा कि वह इसे खुद तय करेंगी। सूबे में किस पार्टी से सीधा मुकाबला होगा, इस सवाल पर कहा कि भाजपा से। इस दौरान युवा कांग्रेस के जिला समन्वयक राघवेन्द्र चौबे और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close