Home Sliderखबरेजम्मू

जम्मू-कश्मीर में बकरीद पर जवानों पर पत्थरबाजी , लहराए गए पाकिस्तान और ISIS के झंडे !

नई दिल्ली (22 अगस्त): बकरीद के मौके पर जम्मू-कश्मीर में बकरीद के सड़कों पर पत्थरबाजी के साथ पाकिस्तान और आईएसआईएस के झंडे लहराए गए। कुलगाम में ईदगाह के बाहर जहां एक आंतकी को मार गिराया गया है, वहीं एक पुलिसकर्मी के मारे जाने की भी खबर है। अनंतनाग में पत्थरबाजों ने पुलिस के वाहन पर पथराव किया। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है।

इससे पहले हासनपोरा में सीआरपीएफ की 30वीं बटालियन की जी कंपनी पर बाइक पर सवार आतंकियों ने हमला किया। कैंप के गेट पर मौजूद जवानों ने जवाबी फायरिंग की। आतंकी बचकर भागने में कामयाब रहे। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

यहाँ बकरा नहीं बल्कि केक काटकर मनाया जा रहा हैं बकरीद , ईको-फ्रेंडली बकरीद …….

शोपियां जिले में एक पूर्व सैनिक को अगवा किए जाने की भी खबर है। जानकारी के मुताबिक, शोपियां के कुंदलन गांव स्थित पूर्व सैनिक शकूर अहमद के घर से ही उन्हें अगाव किया था। सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान जारी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अभी इस मामले में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

कश्मीर : आतंकियों ने की बीजेपी नेता शब्बीर अहमद की हत्या

बकरीद के त्योहार के कारण प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट कर दी गई है। हालांकि, सुरक्षा बलों की तत्परता के बावजूद बुधवार की सुबह श्रीनगर के कई हिस्सों में हिंसक झड़प की खबरें आ रही हैं। कुछ पत्थरबाजों ने सुबह से ही सेना और सुरक्षा बलों के काफिले पर पत्थरबाजी की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीनगर के मेन चौराहे पर पाकिस्तान का झंडा लहराया गया और भारतविरोधी नारे भी लगाए गए।

Related Articles

Back to top button
Close