खबरेजम्मू

जम्मू कश्मीर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड जारी, तापमान में भारी गिरावट.

जम्मू, 13 जनवरी=  जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को भी कड़ाके की ठंड जारी है। शीतलहर के कारण सर्दी में और बढ़ोत्तरी हुई है, इस दौरान न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसी बीच, जम्मू संभाग के कटरा का न्यूनतम तापमान 3.9, बटोत शून्य के नीचे 1.8, बनीहाल का शून्य के नीचे 4.3, भद्रवाह का शून्य के नीचे 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क तथा रात को आसमान साफ रहने के चलते तापमान में और गिरावट आने की सम्भावना है। राज्य में 15 तथा 16 जनवरी को एक बार फिर भारी बारिश तथा बर्फबारी हो सकती है।

इसी बीच पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 12.4 तथा गुलमर्ग का शून्य के नीचे 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान, घाटी में हाड़ जमा देने वाली ठंड के बीच सभी पानी के स्त्रोत जम गए हैं और लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button
Close