खबरेराज्य

जर्मन महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

चेन्नई, 03 अप्रैल = जर्मनी से आये 15 लोगों के पर्यटक समूह में एक महिला लोमन जेनु के साथ अनजान व्यक्तियों द्वारा रेप किए जाने का मामला सामने आया है।

दरअसल, उक्त महिला चेन्नई से लगभग 80 किमी. दूर महाबलीपुरम में एक गेस्ट हाउस में अपने साथियों के साथ रुकी थी। ऐसे में दिन में समुद्र में मस्ती के बाद वो बीच पर ही थी। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उसे अगवा कर लिया। बाद में नजदीक के सूनसान इलाके में विदेशी महिला के साथ उन्होंने दुष्कर्म किया।

वापस गेस्ट हाउस पहुने पर पीड़िता ने साथियों को आपबीती बताई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। बतादें कि पुलिस ने पांच अलग-अलग टीमों गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

दूसरी तरफ, जर्मनी के दूतावास के अधिकारी ने भी महाबलीपुरम पहुंचकर महिला और उसके साथियों से बातचीत की। आज यह ग्रुप जर्मनी लौट सकता है।

Related Articles

Back to top button
Close