खबरेमध्यप्रदेश

झांसी-आगरा डिवीजन कंट्रोलरों में टकराव से रेलें चल रहीं देरी से

ग्वालियर, =  उत्तर मध्य रेल के झांसी डिवीजन और आगरा डिवीजन के कंट्रोलर के टकराव के चलते इन दिनों रेल यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना उठाना पड रहा है। वैसे भी पुखरांया में हुए रेल दुर्घटना के बाद कोहरे और ठंड में सुरक्षा के चलते रेल पटरियों पर ब्लॉक लेकर परेशानी झेल रहे यात्रियों को इन दिनों धौलपुर और आगरा के जाजौ रेलवे स्टेशन के पीछे से ही देर से आने वाली रेलों को भी बीच लगभग दो से ढाई घंटे तक और देरी से छोड़ा जा रहा है। इससे यात्रियों को इस ठंड में और ज्यादा परेशानी का सामना करना पड रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों कोहरे के चलते जहां रेलें देरी से चल रही थीं वहीं कुछ दिनों से कोहरा पड़ना लगभग बंद सा हो गया है। उधर रेल यात्री इसके बाद भी रेल अधिकारियों के अहम टकराव को लेकर लगभग आधे घंटे तक देरी से चल रही रेलों को तीन से चार घंटे तक मात्र धौलपुर और आगरा स्टेशन के बीच देर किया जा रहा है।

ग्वालियर के एक रेल अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि धौलपुर और आगरा के बीच ऐसा कोई विशेष मैंटेनेंस का काम नहीं चल रहा है। लेकिन आगरा मंडल कंट्रोलर की हठधर्मिता के चलते यात्री रेलों को रेंग-रेंग कर चलाना पड रहा है। इतना ही नहीं चाहे लंबी दूरी की रेल हो या फिर कम दूरी की। रेलों को माल गाड़ियों को छोड़ने या फिर रास्ते में रेल पटरी पर खड़ी मालगाड़ियों को नहीं लेने के चलते यात्री रेलें दो से चार चार घंटे की देरी से निकल पा रहीं हैं। उधर इस संबंध में एनसीआर झांसी मंडल पीआरओ ने बताया कि हो सकता है कि कोहरे के कारण रेल गाड़ियां देरी से चल रहीं हों।

वहीं आगरा मंडल के पीआरओ ने भी इसी प्रकार से कहा और हेतमपुर पर पुल निर्माण कार्य के चलते रेल देरी से चलने की बात की। वहीं आगरा मंडल के एक अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि कुछ ब्लॉक झांसी मंडल ने लिए थे उसके चलते रेलें देरी से चल रही हैं। दोनों मंडल के अधिकारी दोनों मंडलों कंट्रेलरों में सहमति ना बन पाने की दबी जवान से बात को तो स्वीकार कर रहे हैं लेकिन स्पष्ट कहने से बचते नजर आ रहे हैं।

वहीं रेलों में चलने वाले जीआरपी और आरपीएफ के जवानों का कहना था कि झांसी और आगरा मंडल के कंट्रोलर के बीच मालगाड़ियां और यात्री रेलों को छोड़ने को लेकर स्पष्ट सहमति नहीं होने के कारण रेलों के संचालन में देरी हो रही है। जवानों का कहना था कि इन दिनों कोहरा भी नहीं है और फिर भी कोई ना कोई बहाना बनाकर कंट्रोलर रेलों को रोके रखते हैं। वहीं माल गाडियों को मैन ट्रेक पर खड़ी कर सुपर फास्ट रेलों को लूप पर डलवा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
Close