खबरेलाइफस्टाइल

डिमेंशिया से बचना है तो पूरी नींद लें

नई दिल्ली (ईएमएस)। अगर आप डिमेंशिया (भूलने की बीमारी) से बचना चाहते हैं तो पर्याप्त नींद ले और सही जीवनशैली रखें। पर्याप्त नींद से डिमेंशिया का खतरा कम हो सकता है। यह शोध के अनुसार कम सोने से डिमेंशिया और अकाल मृत्यु होने की संभावना बढ़ जाती है। यह शोध जापान में 10 साल तक किया गया था, जिसमें 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को शामिल किया गया। 1517 लोगों पर किये गए इस शोध में 294 लोग डिमेंशिया का शिकार पाए गए और 282 लोगों की अचानक मौत हो गई। शोध में बताया गया कि नींद पूरी करने से मानसिक तनाव भी कम होता है।

वहीं शोध में यह भी बताया गया है कि जो लोग शारीरिक गतिविधि पर ध्यान देते हैं उन्हें डिमेंशिया होने का कम खतरा रहता है। शोधकर्ताओं ने बताया कि सिर्फ नींद पूरी करना ही नहीं जीवनशैली सही रहने से भी डिमेंशिया और अकाल मृत्यु का खतरा कम हो जाता है। डिमेंशिया की बीमारी एक लक्षण है। जिसमें व्यक्ति चीजें भूलने लगता है। रोजाना के छोटे-मोटे काम उसे याद नहीं रहते, बोलने में दिक्कत, खाना ठीक से ना चबाना, चलने में परेशानी और आक्रामक होना जैसे लक्षण होने लगते हैं। शुरू में इसका पता नहीं चलता, लेकिन बाद में मरीज के साथ रहने वाले इस पर गौर करते हैं। डिमेंशिया के लक्षण कई रोगों के कारण पैदा हो सकते है। ये सभी रोग मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाते हैं।

Related Articles

Back to top button
Close