खबरेराज्य

डिमौ शहर में आग लगने से घर राख

शिवसागर, 26 जनवरी (हि.स.)। ऊपरी असम के शिवसागर जिले के डिमौ शहर में एक घर में शुक्रवार की सुबह अचानक लगी आग से घर जलकर राख हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

डिमौ शहर के महाविद्यालय के पीछे स्थित पुष्प फूलमनि नामक महिला के घर में सुबह 10 बजे के आसपास अचानक आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग दौड़कर आग बुझाने में जुट गए। साथ ही इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी गई। 

आग रसोई घर के चूल्हे की आग से निकली चिनगारी से लगी। देखते ही देखते ही पूरा घर आग में जलकर राख हो गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। आग से हुई संपत्ति के नुकसान का आंकलन करने में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने इस संबेध में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली है।

Related Articles

Back to top button
Close