खबरेमहाराष्ट्रमुंबई

त्र्यंबकेश्वर मंदिर के दो पुरोहितों के घर पर आयकर का छापा

मुंबई, 27 दिसम्बर =  नोटबंदी के बाद केंद्र सरकार ने काला पैसा के विरुद्ध जारी मुहिम को धार्मिक स्थलों की ओर मोड़ दिया है। इसके तहत नाशिक के प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर मंदिर के दो पुरोहितों के यहां आयकर अधिकारियों ने छापा मारा है। अभी तक यहां छापेमारी के बाद मिले काला धन की सही जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन चर्चा है कि यहां करोड़ों रुपए नगद व कई किलोग्राम सोना आयकर अधिकारियों ने बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार नाशिक में त्र्यंबकेश्वर मंदिर में प्रचलित नारायण नागबलि के नाम पर प्रतिदिन कई लाख रुपए की काली कमाई यहां पुरोहित मंडली करती है।

इस काली कमाई में मुख्य पुरोहित का हिस्सा सर्वाधिक रहता है। इसी सब जानकारी के आधार पर सोमवार को यहां आयकर विभाग की गाडिय़ां देखी गई थीं, लेकिन लोगों को लगा कि कोई अधिकारी यहां दर्शन करने आया होगा। बताया जा रहा है कि सोमवार से ही आयकर विभाग के अधिकारियों ने यहां दो मुख्य पुरोहितों के घर पर छापा मारा और भारी मात्रा में नगदी व सोना बरामद किया है। मंगलवार को भी आयकर के अधिकारी पुरोहितों के नामी बेनामी संपत्ति की जांच कर रहे हैं। फिलहाल आयकर अधिकारियों ने यहां से बरामद काला धन की जानकारी अभी तक गोपनीय राखी है। नाशिक में त्र्यंबकेश्वर मंदिर के पुरोहितों पर हो कार्रवाई से देश के सभी मंदिरों के पुजारियों में खलबली मच गई है।

Related Articles

Back to top button
Close