Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

दिल्ली : भाजयुमो ने यात्री सम्पर्क अभियान की शुरुआत की

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा दिल्ली ने गुरुवार को निगम चुनावों में प्रचार के लिए यात्री सम्पर्क अभियान की शुरुआत की। युवा मोर्चा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शिवाजी स्टेडियम बस स्टैंड पर बस यात्रियों को पर्चा बांटते हुए आगामी निगम चुनावों में भाजपा के लिए समर्थन माँगा।

संबित पात्रा ने बस में चढ़कर यात्रियों से आगामी निगम चुनावों में भाजपा को वोट देने की अपील की। पात्रा ने कहा कि आगामी निगम चुनावों में भाजपा तीनों निगमों में विजय हासिल करेगी। उन्होंने यात्रियों के बीच पर्चे भी बांटे जिनमे पूर्ववती शीला सरकार और मौजूदा केजरीवाल सरकार पर कथित घोटालों के आरोप लिखे थे और भाजपा को वोट देने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button
Close