बिहार

दुष्कर्म के आरोपी विधायक राजवल्लभ को राजद ने पार्टी से निकाला.

सौरभ.

पटना – एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी राष्ट्रीय जनता दल ने पार्टी के विधायक राजवल्लभ यादव पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। इस आशय की जानकारी राजद के प्रदेश कार्यालय सचिव चंदेश्वर प्रसाद सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि विधायक पर लगे दुष्कर्म के आरोप को काफी गंभीरता से लिया है। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचन्द्र पूर्वे ने इस आरोप का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें दल से निलंबित कर दिया है।

विधायक पर क्या है आरोप

बताया जा रहा है की 6 फर‌वरी को बर्थडे पार्टी के नाम पर सुलेखा नामक एक महिला अपने ही पड़ोस की एक लड़की को विधायक के घर पर ले जाकर  उस लड़की को विधायक को सौंप दिया विधायक ने लड़की के साथ पूरी रात रेप करता रहा। इसके बदले महिला को विधायक से 30 हजार रुपए मिले थे। रेप के समय महिला ने लड़की का एमएमएस भी बनाया था।आरोपी महिला सुलेखा पर सेक्स रैकेट चलाने का भी आरोप है।

रेप के समय पोर्न वीडियो की नकल कर रहे थे विधायक….

लड़की ने पूछताछ में खुलासा किया कि कमरे में ले जाकर महिला और विधायक दोनों ने पहले शराब पिया और उसे बाद उसे भी शराब पिलाने का प्रयास किया गया था।इसके बाद टीवी पर पोर्न वीडियो चलाई गई और विधायक ने उसकी नकल मारकर  कर उसके साथ रेप करता रहा।महिला भी टीवी पर चल रहे पोर्न वीडियो की नकल करते हुए उसके साथ लगातार अश्लील हरकतें करतीं रही।

लड़की ने विधायक से कहा था-छोड़ दीजिए, मैं आपकी पोती की तरह हूं

 

लड़की ने विधायक को उम्र का हवाला दिया था पर विधायक पर कोई नहीं हुआ।लड़की ने विधायक से कहा-मैं आपकी पोती के समान छोड़ दिजिए।

रोने पर बॉडीगार्ड से रेप कराने की धमकी

लड़की के रोने पर विधायक और महिला ने उसे धमकी दी थी कि ज्यादा आंसू बहाओगी तो बॉडीगार्डों से रेप करा देंगे। लड़की कमरे से बाहर निकलने की कोशिश की तो बॉडीगार्डों ने पकड़कर फिर से कमरे में पहुंचा दिया। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

अंदर रेप के समय बाहर खड़े थे चार दरबार…

 

पुलिस को लड़की ने बताया था कि घर में रेप के दौरान एक शख्स मौजूद था। घर के बाहर चार दरबान खड़े थे।महिला कभी-कभी रेप करने वाले को नेताजी कहकर संबोधित कर रही थी।लड़की ने जब भागने का प्रयास किया तो दरबानों ने उसे वहां से निकलने नहीं दिया था। महिला बदमाश को भी नेताजी कहकर संबोधित कर रही थी।

लड़की को महिला ने दी थी जान से मारने की धमकी

महिला ने लड़की को धमकी दी थी कि मुंह खोलने पर एमएमएस को पब्लिक कर दिया जाएगा।
लड़की के इसके बाद भी नहीं मानने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी।  रहुई की रहने वाली 15 साल की लड़की ने 8 फरवरी को महिला थाना में केस दर्ज कराया था।
पीड़ित लड़की नगर थाना इलाके में किराए पर रहकर अपनी दो बड़ी बहन और एक छोटे भाई के साथ 10वीं की पढ़ाई कर रही है।

 

विधायक को लड़की सप्लाई करने वाली  कौन है सुलेखा……अधिक जानकारी के लिए यंहा क्लिक करे ……..

 

Related Articles

Back to top button
Close