खबरेहिमाचल प्रदेश

देश की वर्तमान समस्याओं के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: भाजपा

शिमला, 30 दिसम्बर=   भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी अंदरूनी लड़ाई से जुझ रही है तथा सुक्खू स्वयं मानते हैं कि बाते चार वर्षों में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता के लिए कुछ नहीं किया है, इसलिए अब कांग्रेस पार्टी को बीते दिनों की याद आने लगी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बिन्दल ने कहा कि देश के विभाजन और कश्मीर समस्या के लिए केवल कांग्रेस पार्टी ही जिम्मेदार है। भाजपा नेता ने कहा कि वर्ष 1947 में देश की आजादी के समय महात्मा गान्धी ने धर्म के आधार पर देश का विभाजन स्वीकार नहीं किया था परन्तु सत्ता मिलने की जल्दबाजी में कांग्रेस के चन्द नेताओं ने देश का विभाजन स्वीकार किया। कांग्रेस के कारण लाखों लोगों की जाने गईं तथा करोड़ों लोग बेघर हो गए।

बिन्दल ने कहा कि देश को खून से सींचने वाले नेताओं को दर किनार किया गया। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल, स्वतन्त्रय वीर सारकर जी आदि देशभक्तों को दूसरे दर्जे पर रखकर एक परिवार का राज दिया गया।

बिन्दल ने आरोप लगाया कि धर्म के आधार पर, जाति के आधार पर, परिवार वाद के आधार पर राजनीति का वटवृक्ष कांग्रेस पार्टी की ही देन है। उनका यह भी आरोप रहा कि हिमाचल में वर्तमान कांग्रंस सरकार में व्याप्त भारी भरकम भ्रष्टाचार आज जनता का मुद्दा है और कांग्रेस उससे भागने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button
Close