खबरेपश्चिम बंगालराज्य

नगरपालिका चुनाव में गोजमुमो की हार निश्चित : राजेन

Bengal.सिलीगुड़ी, 28 फरवरी (हि.स)। पहाड़ पर सत्ताधारी तृणमूल कांगेस के बढ़ते जनाधार के बीच पार्टी ने इस वर्ष होनेवाले नगरपालिका चुनाव में यहां की मुख्य राजनीतिक पार्टी गोर्खा जनमुक्ति मोर्चा (गोजमुमो)की हार निश्चित होने का दावा किया है। दार्जिलिंग हिल तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष राजेन मुखिया ने कहा कि आज से कुछ महीने पहले पहाड़ पर गोजमुमो का दबदबा था, पर अब पहाड़ के राजनीतिक हालात बदल गए हैं।

अब पहाड़ के लोग राज्य सरकार के विकास कार्य से पभावित होकर तृणमूल कांग्रेस पर अपनी आस्था दर्शाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चाय बागानों की समस्याओं को दूर करने के लिए विभिन्न योजनाओं को लागू की है। चाय बागान के श्रमिकों की समस्याओ को दूर करने के लिए सरकार हर संभव पयास कर रही है। गोजमुमो पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मोर्चा की झूठ की राजनीतिक से पहाड के लोग तंग आ चुके हैं। वे बेहतर विकल्प की तलाश में है।

ये भी पढ़े : विधानसभा चुनाव : मणिपुर में भाजपा अध्यक्ष शाह की चुनावी सभा.

तृणमूल कांग्रेस से पहाडवासियों के सपने को साकार करेगी। श्री मुखिया ने आगामी पंचायत एवं गोर्खा टेरिटोरिलय एडमिनिस्टेशन (जीटीए) के चुनाव में गोजमुमो की हार तय बताते हुए कहा कि अपनी हार निश्चित देख गोजमुमो चीफ आनन फानन में योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करने में लगे हैं,पर इससे कोई लाभ नहीं होगा। पहाड की जनता जागरूक है। वह सही समय पर सही फैसले करेगी। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा कालिम्पोंग को अलग जिला बनाये जाने के बाद पहाड पर तृणमूल कांग्रेस के जनाधान तेजी से बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button
Close