खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

नारायण राणे के भाजपा प्रवेश पर निर्णय आज

मुंबई, 25 सितम्बर (हि.स.)। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता नारायण राणे के भाजपा प्रवेश पर सोमवार को निर्णय होने की संभावना है। सोनवार रात को नारायण राणे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलने वाले हैं, उसी समय राणे के बारे में अमित शाह निर्णय ले सकते हैं। 

नारायण राणे कांग्रेस में अपने आप को अपमानित महसूस कर रहे थे इसलिए उन्होंने पिछले सप्ताह कांग्रेस पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी थी। राणे ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलने के लिए समय मांगा था जिससे राणे के भाजपा में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई है। 

सोमवार को दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। बैठक के बाद अमित शाह दिल्ली में ही एक अन्य कार्यक्रम में सहभागी होने वाले हैं जिसके बाद नारायण राणे और अमित शाह के बीच महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। इस बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस के भी शामिल होने की चर्चा हो रही है। 

Related Articles

Back to top button
Close