खबरे

निर्देशक चन्दन सिंह के सहयोग से ’श्री बॉयज मंडल का माघी गणपति उत्सव’ संपन्न

Ramchandra Yadav. 8 Feb  मुंबई : देवों के देव महादेव के दुलारे व देवों में प्रथम पूजनीय गणेश जी की पूजा अर्चना से ही किसी भी शुभ कार्य का शुभारम्भ किया जाता है। समय समय पर उनकी पूजा, पाठ, अर्चना सार्वजानिक उत्सव के रूप में भी की जाती है। इसी क्रम में भायंदर पूर्व की धरती मीरा रोड मे महागणपति का आयोजन श्री बॉयज सार्वजनिक उत्सव मित्र मण्डल द्वारा किया गया। हर साल की भाँति इस वर्ष भी यहाँ बड़ी श्रद्धा और भक्ति से बड़े धूमधाम से शिर्डी नगर मे माघी गणपति का आयोजन में सामूहिक महा आरती किया गया है।

GANESH FOTO

इस गणपति उत्सव एवं महा आरती मे फिल्म निर्देशक चन्दन सिंह भी मौजूद रहे और इनके विशेष सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। माघी गणपति आरती मे भायंदर के नगर सेवक श्री जयंती लाल पाटिल उपस्थित होकर पूजा – अर्चना किये। इनके अलावा माननीय जगदीप पाटिल एवं पूरा श्री बॉयज मंडल श्रद्धा – भक्ति से भाव विभोर होकर गणपति बप्पा का पूजा रचना की।

Related Articles

Back to top button
Close