खबरेदेश

न्यूजीलैंड में भारतीय छात्र की हत्या, परिजनों ने सुषमा स्वराज से मांगी मदद

नई दिल्ली, 29 दिसम्बर=  न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में एक भारतीय छात्र की चाकू से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या एक लड़की के द्वारा की गई है| पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त लड़की शराब के नशे में धुत थी। मृतक हरदीप के परिजनों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मामले में मदद मांगी है।

ऑकलैंड शहर में कुछ युवाओं ने 25 दिसम्बर को क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी में 24 वर्षीय भारतीय छात्र हरदीप सिंह भी शामिल हुआ था। देर रात अचानक शराब के नशे में धुत एक लड़की ने किसी बात को लेकर हरदीप पर चाकू से हमला कर दिया। उसने कई बार हरदीप पर वार किया। लहूलुहान हरदीप को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हरदीप के परिजनों का आरोप है कि ऑकलैंड पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही है।

उन्होंने इस संबंध में ट्वीट करके विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद मांगी है। हरदीप सिंह हरियाणा के सिरसा जिले में रानियां का रहने वाला था। करीब डेढ़ साल पहले वह स्टडी वीजा पर न्यूजीलैंड गया था।

Related Articles

Back to top button
Close