खबरेदेशनई दिल्ली

पंजाब चुनाव : कांग्रेस का दावा चार हफ्ते में कर देंगे ड्रग्स का सफाया.

नई दिल्ली, 09 जनवरी =  कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा के लिए सोमवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आगामी चुनावों के लिए पंजाब कांग्रेस का ये घोषणापत्र जारी किया। हालांकि जैसे उम्मीद लगाई जा रही थी कि सोमवार को घोषणा पत्र जारी होने के साथ ही पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल होंगे। अब तक वह पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं।
घोषणापत्र जारी करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि इसमे पंजाब की बेहतरी के मुद्दे हैं।

पंजाब को अमरिंदर सिंह के नेतृत्व की जरूरत है ताकि पिछली सरकार ने 10 सालों में जो बिगाड़ा है उसे सही किया जा सके। पंजाब अनन्त संभावनाओं से भरा राज्य है लेकिन यहां फैली अव्यवस्था के कारण इन संभावनाओं पर गौर ही नहीं किया गया। घोषणापत्र में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया गया है। पंजाब का पानी पंजाब के लिए, चार हफ्ते में ड्रग सफाया जैसे वादे किए गए हैं। बेघरों के लिए घर देने और घर-घर रोजगार देने का वादा किया गया है।

मुख्यालय पर पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह और पार्टी महासचिव अंबिका सोनी, पंजाब प्रभारी आशा कुमारी, प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, राजिंदर कौर भट्टल समेत पंजाब के सभी नेताओं की मौजूदगी में इसे जारी किया गया। दिल्ली के अलावा पार्टी ने चंडीगढ़ और पंजाब में भी बड़े नेताओं से घोषणापत्र जारी कराने की योजना बनाई है। पार्टी की घोषणापत्र कमेटी ने पहले तमाम वर्गों से बातचीत करके उनका फीडबैक लिया। इसके साथ ही कई एक्सपर्ट्स की भी राय पार्टी ने घोषणापत्र फाइनल कर दिया। इसमें पंजाब के प्रमुख मुद्दे तो हैं ही, साथ ही सभी वर्गों को संतुष्ट करने की कोशिश की गई है।

Related Articles

Back to top button
Close