खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पतंग के धागे से महिला का गला कटा, स्कूटी से जा रही थी घर

मुंबई, 08 फरवरी : पुणे में शिवाजीनगर पुलिस सीमा अंतर्गत क्षेत्र में बुधवार की देर रात वाहन से जा रही एक महिला का गला पतंग के धागे से कट गया। जिसके बाद उसे गंभीर हालात में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

बताया जा रहा है कि पुणे के सिंहगढ़ रोड की निवासी सुवर्णा मुजुमदार पुणे मनपा दो पहिया वाहन से अपने घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक पतंग का धागा उनके गले में आकर फंस गया और वह दो पहिया वाहन से गिर पड़ी।

उससे महिला का गला कट गया और स्थानीय लोगों ने महिला को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। बुधवार की देर रात इस प्रकरण में अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज किए जाने की जानकारी शिवाजीनगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रभाकर शिंदे ने दी है। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close