खबरेजम्मूराज्य

पाकिस्तान बीते 5 माह में 1000 से ज्यादा बार तोड़ा संघर्ष विराम

आंतकियों को घुसपैठ करने के लिए गोलाबारी

नई दिल्ली (ईएमएस)। सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकतों का दौर बढ़ रहा है। सुरक्षाबलों से मुंह की खाने के बावजूद पाकिस्तानी रेंजर्स बाज नहीं आ रहे। आतंकियों की घुसपैठ में मदद करने वाले पाकिस्तान ने 2018 बीते 5 माह में एक हजार से ज्यादा बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को आंकड़े जारी करते हुए इसकी जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तानी सेना लगातार सीमा पर गोलीबारी कर रही है,जिससे आतंकियों की भारत में घुसपैठ हो सके। उन्होंने बताया,’2018 में पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम उल्लंघन की 1000 से अधिक घटनाएं सामने आई हैं।

पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन का इस्तेमाल आतंकियों की हमारे क्षेत्र (घाटी) में घुसपैठ को कवर देने के लिए किया जाता है। हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान को इसका अहसास होगा कि वह क्या कर रहा है और वह 2003 के संघर्षविराम समझौते का पालन करेगा। कुछ पहले ही दोनों देशों के डीजीएमओ ने आपस में बैठकर संघर्ष विराम के पालन की बात कही थी। लेकिन पिछले सप्ताह में आतंकियों ने वारदात को अंजाम दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि पाक को 2003 के समझौते का पालन करना चाहिए। उनका बयान उस संदर्भ में आया है जिसमें आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल पर गश्त कर रहे दो जवानों पर हमला किया, इसमें दोनों जवान घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button
Close