खबरेजम्मूराज्य

पाक सेना ने एक बार फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

जम्मू, 03 मई (हि.स.)। पाकिस्तानी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है तथा लगातार भारतीय चौकियों पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी रखे हुए है। इस के चलते बुधवार सुबह एक बार फिर पाक सेना ने पुंछ जिले के मेंडर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की।

स्वतंत्र प्रेस लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण : प्रधानमंत्री मोदी

पाक सेना ने देर रात मेंडर के मनकोट इलाके में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए फायरिंग की है। पाकिस्तान की ओर से देर मंगलवार रात 02:30 बजे से बुधवार सुबह 05ः30 तक लगातार गोलीबारी की गई। भारतीय सेना ने भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

बता दें कि 48 घंटे में पाकिस्तान की तरफ से यह दूसरी बार संघर्षविराम का उल्लंघन है। एक मई को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ इलाके के कृष्णा घाटी में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। जिसमें दो भारतीय जवान शहीद हो गए थे। पाक सैनिकों ने भारतीय शहीद सैनिकों के शवों के साथ बर्बरता भी की थी।

Related Articles

Back to top button
Close