Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रराज्य

पालघर सांसद चिंतामनी वनगा पंचतत्व में विलीन , मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री हुए शामिल 

पालघर ( 31 जनवरी):- भाजपा सांसद ऍड. चिंतामनी वनगा का राजकीय सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। तालसरी स्थित निवास स्थान पर अंतिम दर्शन के लिए वनगा के पार्थिव शरीर को रखा गया था। वनगा के अंतिम दर्शन के लिए मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री व गणमान्य तथा बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।  बुधवार अपराह्न के बाद उनकी अत्येष्टी की गयी। बता दें कि दिल्ली स्थित संसदीय निवास पर भाजपा सांसद ऍड  चिंतामनी वनगा (67) की तबियत एकाएक ख़राब हुई। इसलिए  उन्हें दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया।

CM_ at Vanga fu3

उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से विमान द्वारा मुंबई लाया गया , जिसे बुधवार,31 जनवरी 2018 को सुबह 7 से 12 तक तालसरी स्थित उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। वनगा की अंतिम यात्रा में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री विनोद तावडे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राव साहेब दानवे, सांसद कपिल पाटिल, विधायक संजय केलकर, गुजरात के आदिवासी राज्य मंत्री पटेल, कैबिनेट मंत्री शिवसेना के एकनाथ शिंदे, सांसद राजन विचारे, विधायक मनीषा चौधरी, कोंकण प्रांत संगठन मंत्री सतीश दौड, पालक मंत्री विष्णु सवरा, जिला अधिकारी डॉ.प्रशांत नारवरे, पुलिस अध्यक्ष मंजुनाथ सिंगे, पूर्व पालक मंत्री गणेश नाईक, पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र गावित, राज्य विधान परिषद के  आनंद ठाकुर, विधायक पास्कल धनरे व वसई-विरार शहर महानगर पालिका के पूर्व महापौर राजीव पाटिल आदि  गणमान्य उपस्थित हुए। 

यह भी पढ़े : अजीबोगरीब : कचरा समझकर शख्स ने 12 लाख रुपयों से भरा बैग कूड़े में फेंका , जाने फिर क्या हुआ…

CM_ at Vanga fu-2

इसी तरह से वसई-विरार जिला महासचिव राजन नाईक, जिला उपाध्यक्ष मनोज पाटिल, नालासोपारा शहर महासचिव, ठाणे-पालघर युवा मोर्चा के महासचिव अरुण सिंह, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शिव कुमार शुक्ल, शहर उपाध्यक्ष शशिकांत दुबे, युवा मोर्चा के अध्यक्ष विनीत तिवारी, भाजपा उभामो ठाणे पालघर जेपी सिंह आदि सहित बड़ी संख्या पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने लाडले नेता वनगा का अंतिम दर्शन के लिए उपस्थित हुए। वीवीसीएमसी के प्रमुख अग्निशमन अधिकारी दिलीप महादेव पालव के नेतृत्व में अग्निशमन दल की टीम के साथ मुख्यमंत्री के आगमन पर हेलीपैड सुरक्षा व्यवस्था में लगायी गयी थी।

Related Articles

Back to top button
Close