उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

पुलिस जवानों से भरी बस हुई पलटी, कई घायल

बहराइच, 30 मार्च (हि.स.)। गोण्डा-बहराइच मार्ग पर पंडितपुरवा के पास गोण्डा की ओर से आ रही पुलिस जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसमें सवार कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय व पुलिस की सहायता से नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया। जहां पर हालत को नाजुक देखते हुए सभी को इलाज के लिए बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर तीन पुलिसकर्मियों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोण्डा – बहराइच मार्ग पर पंडितपुरवा के पास पुलिस जवानों से भरी बस एक गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जाता है कि इस बस में 45 पुलिसकर्मी सवार थे जो कि मिर्जापुर के चुनार से फायरिंग ट्रेनिंग कर के लौट रहे थे। जिसमें 12 पुलिस कर्मी को गंभीर चोटें आईं है। जिन्हें इलाज के लिए पहले पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां से सभी की हालत को नाजुक देखते हुए वहां के चिकित्सको ने इलाज के लिए बहराइच जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल बहराइच पहुंचे सभी घायल पुलिसकर्मी का इलाज शुरू हो चुका है। जिसमें से संजय (26) पुत्र राम यादव, रामजीत (25) पुत्र रामवृक्ष व संदीप (27) पुत्र रामनरेश की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने इलाज के लिए भर्ती किया। बाकि पुलिसकर्मियों को मरहम पट्टी कर के छोड़ दिया गया।

महोबा रेल हादसा : रेल मंत्री ने दिए जांच के आदेश

अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही उन्होंने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों का हाल जाना। तीन कर्मियों की हालत नाजुक होने के कारण डाक्टरों ने उन्हे भर्ती कर लिया है। उनका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button
Close