खबरेमध्यप्रदेशराज्य

आज पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी नर्मदा सेवा यात्रा

Madhya Pradesh.रायसेन, 03 अप्रैल = नमामि देवी नर्मदा सेवा यात्रा अपने उद्देश्य में सफल होते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है। सोमवार को सुबह मां-नर्मदा की पूजा अर्चना के बाद नर्मदा सेवा यात्रा रायसेन जिले के ग्राम केतोघान से शुरू हुई, जो शाम को बोरास पहुंचेगी, जहां जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता को संबोधित करेंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई नर्मदा सेवा यात्रा आज पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। रविवार शाम को यात्रा केतोघान पहुंची, जहां संध्या आरती के बाद जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटवा शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान कहा कि सेवा यात्रा से पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि विश्वभर में यह संदेश गया है कि नदियों का सरंक्षण आज कितना जरूरी है। यह सत्य है कि केवल सरकार के भरोसे नदियों का संरक्षण नहीं हो सकता, जब तक जनता की सक्रिय भागीदारी उसमें न हो। इस अवसर पर उनके साथ राव उदय प्रताप सिंह, विधायक रामकिशन पटेल, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष शिव चौबे उपस्थित थे तथा उज्जैन अखाड़ा परिषद के प्रमुख ी अवधेशपुरी महाराज भी उपस्थित थे।

श्री पटवा ने कहा विकास के साथ-साथ सामाजिक सरोकार भी बहुत जरुरी है। हम सबको समूहिक प्रयास करना चाहिए कि नर्मदा सहित सभी नदियां स्वच्छ रहें उनमें वर्षभर पानी रहे। यह वैज्ञानिक तथ्यों से साबित हो चुका है। विश्व के 173 देशों यह यात्रा चर्चा का विषय है। हम सभी का दायित्व है कि नर्मदा सहित सभी नदियों को स्वच्छ और निर्मल रखें।

उज्जैन से पधारे स्वामी अवधेशानन्द ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण रोकने की समस्या आज विश्व के सामने सबसे बड़ी चुनौति के रूप में खड़ी है। हम नदियों से पानी ले लेते हैं, वृक्षों से लकड़ी ले लेते हैं, लेकिन नतो नदी को उसके बदले कुछ देते हैं और न ही पेड़ काटने के बाद नए पेड़ लगाते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नदी संरक्षण का जो काम शुरू किया है वह अकलपनीय है। हम सब को साथ मिलकर इस अभियान को सफल बनाना है।

ग्राम केतोघान में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को सुबह नर्मदा सेवा यात्रा के 107वें दिन की शुरुआत हुई। यहां से यात्रा ग्राम उडिय़ा होते हुए शाम को ग्राम बोरास पहुंचेगी, जहां नर्मदा अष्टक जन संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्राम बोरास में जन संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button
Close