बिहार

प्रतियोगिता से बच्चों में होता है बौद्धिक क्षमता का विकास :- प्राचार्य

अजय कुमार
राजगीर :-  राजगीर के पटेल नगर स्थित आवासीय मगध पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बच्चों के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्रों के बीच सामान्य ज्ञान, इतिहास, भूगोल, देश-विदेश, गणित सहित अन्य विषयोँ से संबंधित प्रश्न पूछे गये। इसमें प्रथम, द्तीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया, वहीं कई छात्रों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। जदयू नेत्री सह वार्ड पार्षद मीरा देवी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्रों का मनोबल बढता है एवं उसे अतिरिक्त जानकारी मिलती है।  इस मौके पर मौजूद सेवानिवृत शिक्षक उमाकांत सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों में प्रतिभा का विकास होता है। प्रतियोगिताओं के बल पर ही विभिन्न क्षेत्रों में चयन किया जाता है। आज प्रतिस्पर्धा के युग में बच्चों में प्रतियोगिताओं में भाग लेने से उनकी रुचि बढ़ती है और उनका मानसिक विकास होता है। प्रथम ग्रुप में अमित कुमार प्रथम तथा गुलशन कुमार दूसरे स्थान पर रहे वहीं सूर्यकांत कुमार तृतीय स्थान पर रहे। दूसरे ग्रुप में हरिद्वार कुमार, दीपक व विकास ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। तीसरे ग्रुप में रौशन कुमार, मन्टू व बिटटू ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। प्राचार्य कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कहा कि प्रतियोगिता से बच्चो में छुपी प्रतिभा का पता चलता है। बच्चों में पढ़ाई के साथ साथ अन्य ज्ञान भी जरूरी है। उन्होंने बच्चों से कहा कि पढ़ाई मन से करे, ताकि समाज का नाम रोशन हो सके। इस अवसर पर शिक्षक सुनील कुमार, पुष्पा कुमारी , रणजीत कुमार , मंटू राज सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
Close