खबरेमध्यप्रदेश

प्रसिद्ध पर्यावरणविद् अनुपम मिश्र का निधन

भोपाल, = पर्यावरण संरक्षण के लिए लम्बे समय तक काम करने प्रसिद्ध गांधीवादी अनुपम मिश्र का सोमवार को सुबह निधन हो गया। बताया जाता है कि कैंसर की बीमारी से पीड़ित होने के कारण श्री मिश्र लम्बे समय से दिल्ली के एम्स में भर्ती थे।यहां उपचार के दौरान उन्होंने सोमवार को अंतिम सांस ली।

जानकारी के मुताबिक गांधी शांति प्रतिष्ठान के ट्रस्टी और राष्ट्रीय गांधी स्मारक निधि के उपाध्यक्ष अनुपम मिश्र (68) एक वर्ष से कैंसर से पीड़ित थे और करीब 15 दिन से दिल्ली के एम्स में उपचार करा रहे थे। यहां आज उनका निधन हो गया। वर्ष 1948 में मध्यप्रदेश में जन्मे श्री मिश्र द्वारा जल संरक्षण पर लिखी किताब ने पूरी दुनिया में ‘आज भी खरे हैं तालाब’ उनको ख्याति दिलाई। पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए उन्होंने काफी काम किया और किताबें लिखें, जिनमें ‘हमारा पर्यावरण’ और ‘राजस्थान की रजत बूंदें’ आदि शामिल हैं। श्री मिश्र को पर्यावरण के क्षेत्र में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पर्यावरण पुरस्कार और जमना लाल बजाज पुरस्कार और मप्र सरकार द्वारा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button
Close