खबरेदेशनई दिल्ली

प्रीति सूडान बनीं खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में सचिव

नई दिल्ली, 02 जनवरी=  आंध्र प्रदेश कैडर की 1983 बैच की आईएएस अधिकारी प्रीति सूडान ने सोमवार को केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में सचिव पद का कार्यभार संभाल लिया।

एक बयान के मुताबिक खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की निवर्तमान सचिव वृंदा सरूप 31 दिसम्बर 2016 को रिटायर हो गईं। प्रीति सूडान ने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों में वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है। बयान के मुताबिक 33 से अधिक वर्षों के अपने करियर में सूडान ने आंध्र प्रदेश के अपने कैडर राज्य में भी विभिन्न पदों पर कार्य किया। उन्होंने आंध्रप्रदेश में राजस्व, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण, वित्त, बीज व कृषि निगम सहित विभिन्न विभागों में कार्य किया। अर्थशास्त्र में एम.फिल प्रीति सूडान हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी और तेलुगू की जानकार हैं।

Related Articles

Back to top button
Close