उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

बनारस को भी मिला खास तवज्जो, नीलकंठ और अनिल बने राज्यमंत्री

Uttar Pradesh.वाराणसी, 19 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने रविवार की अपरान्ह विधिवत मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाल लिया। योगी के मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र को भी खासा तवज्जो दिया गया है।

शहर दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी और शिवपुर के विधायक अनिल राजभर को राज्यमंत्री बनाया गया है। आज मुख्यमंत्री योगी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान लोगों में उत्सुकता बनी रही कि बनारस के कितने लोगों को जगह मिलती है। जैसे ही अनिल राजभर का नाम सामने आया तो लोगों की खुशियां देखते बन रही थी। अनिल राजभर के तेवर और उनके परिश्रम को देख विधानसभा चुनाव के पहले ही उन्हें सम्भावित विजेता माना जा रहा था। चुनाव के बाद परिणाम में भी वही दिखा अनिल ने पहले राउन्ड से जो बढ़त बनानी शुरू की जो अन्त तक कायम रहा। वाराणसी सीट से अनिल ने ही सबसे पहली जीत दर्ज की।

ये भी पढ़े : शिक्षा और स्वास्थ्य को समर्पित है गोरक्षनाथ पीठ

शहर दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी को सात बार से लगातार विधायक रहे श्याम देव राय चौधरी दादा का टिकट काट कर लड़ाया गया था। इनका वाराणसी में भाजपा में ही सवार्धिक विरोध हो रहा था। पूरे चुनाव में नीलकंठ सर्वाधिक कमजोर कड़ी माने जा रहे थे। इस सीट को सीधे प्रधानमंत्री के प्रतिष्ठा से जोड़ा जा रहा था। इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान पहले दिन लंका से जनता दर्शन के बहाने अघोषित रोड शो कर नीलकंठ को फर्श से आसमान पर पहुंचा दिया था। नीलकंठ तिवारी को 92560 वोट मिले थे जबकि उनके प्रतिद्वंदी सपा-कांग्रेस गठबंधन के डॉ. राजेश मिश्र को 75334 वोट मिले थे। चुनाव जीतने के पहले ही संघ के कद्दावर पदाधिकारी से जुड़ाव और भाजपा अध्यक्ष अमितशाह के पसन्द के चलते लगभग तय था कि मंत्रिमंडल में स्थान मिल जायेगा।

Related Articles

Back to top button
Close