उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

बागपत : नाव में सवार 50 लोग डूबे, अब तक 24 शव बरामद

बागपत, 14 सितम्बर : बागपत के काठा गांव में गुरुवार सुबह करीब सात बजे नाव में सवार 50 से अधिक लोग यमुना नदी में डूब गए| उनको बचाने के लिए गांव के सैकड़ों लोग लगे हुए हैं। आलाधिकारी मौके पर जरूर पहुंचे हैं लेकिन राहत के लिए कोई प्रयास जिला प्रशासन द्वारा अभी तक नहीं कराया गया है| हालांकि एनडीआरफ की टीम बुलाने की बात की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक 24 से अधिक लोगों के शव बरामद हो चुके हैं| राहत और बचाव कार्य जारी है| मौके पर हरियाणा व यूपी की सीमा पर रहने वाले काफी लोगों की भीड़ है| स्वास्थ विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई हैं। इस घटना के बाद लोगों ने हाईवे जाम करने का प्रयास किया लेकिन समझाने पर भीड़ मान गई है।

यमुना में जनपद के अभी तक छह से अधिक गोताखोर पहुंचे हैं| सुबह सात बजे की यह घटना है| जब एक छोटी नाव पर सवार 50 से अधिक लोग यमुना पार कर हरियाणा के खेतों में मजदूरी के लिए जा रहे थे, अचानक रास्ते में नाव पानी में डूब गई और 50 लोग पानी में डूब गए, जिसमें अधिकतर महिलाएं व बच्चे शामिल हैं जो रोजाना मजदूरी के लिए जाते हैं। गांव में कोहराम मच गया है|दूसरी नाव से लोग बचाव राहत कार्य में लगे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button
Close