खबरेझारखंड

बादलों ने बढ़ायी ठंड, राजधानी का पारा 10.1 डिग्री पर

रांची, 03 जनवरी =  राजधानी में सोमवार हो हुई बारिश का असर मंगलवार को दिखा। आसमान में छाये बादलों ने रांची का तापमान गिरा दिया। तेज ठंडी हवाएं जनजीवन को ठिठुराती रहीं। मंगलवार को रांची का दिन का तापमान 24 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं रात का तापमान 10.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। 5 और 6 जनवरी को ठंड और बढ़ेगी |

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण बिहार और बंगाल की खाड़ी में एक सायक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल जाने के आसार है। इसके प्रभाव से राजधानी में बुधवार को दिन में आंशिक बादल छाये रहेंगे, वहीं गरज के साथ बिजली भी कड़क सकती है। वहीं दिन और रात दोनों के तापमान में आंशिक गिरावट आयेगी जिससे ठंड का असर और बढ़ सकता है। गौरतलब है कि रांची में सबसे अधिक ठंड जनवरी में ही पड़ती है।

विभाग के अनुसार पांच जनवरी से आसमान साफ हो जायेगा और इससे भी ठंड का असर बना रहेगा। वहीं राजधानी में बढ़ती ठंड को देखते हुए रिम्स के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ हेमंत नारायण राय ने बताया कि ठंड के मौसम में हर्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा जिनको भी लंग्स में इंफेक्शन है उनकी समस्याएं भी बढ़ सकती है। ऐसे में जो दिल के मरीज हैं वह धूप निकलने के बाद ही घूमने के लिए बाहर निकलें, ऐसे मौसम में ब्लड प्रेशर के मरीजों का ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है इसलिए वह डॉक्टर से मिलकर अपनी दवा की डोज एडजस्ट करा लें।

ऐसा रहेगा अगले छह दिनों का मौसम

दिन- अधिकतम तापमान-न्यूनतम तापमान स्थिति
04 जनवरी – 24 डिग्री – 10 डिग्री आसमान में आंशिक बादल
05 जनवरी – 23 डिग्री- 09 डिग्री आसमान साफ रहेगा
06 जनवरी – 23 डिग्री – 09 डिग्री आसमान साफ रहेगा
07 जनवरी – 24 डिग्री – 10 डिग्री आसमान साफ रहेगा
08 जनवरी – 24 डिग्री – 10 डिग्री आसमान साफ रहेगा
09 जनवरी – 24 डिग्री – 10 डिग्री आसमान साफ रहेगा

Related Articles

Back to top button
Close