Home Sliderखबरेछत्तीसगढ़राज्य

बिलासपुर में पुलिस ने की कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई , video शेयर कर राहुल गांधी ने कहा ……….

रायपुर ( 19 सितंबर ): छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, लिहाजा राज्य में सियासी घमासान जोरों पर है। इसी कड़ी में बिलासपुर में पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का मामला जोर पकड़ता जा रहा है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस की बर्बरता कैमरे में कैद हुई है। पुलिसकर्मियों ने यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठी बरसाई, जिसमें कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव घायल हो गए। इस बर्बरता पर अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सवाल उठा दिए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने इस घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, ‘नरेंद्र मोदी की हुकूमत में तानाशाही एक पेशा बन गया है। बिलासपुर में रमन सिंह की सरकार द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मौलिक अधिकारों पर बुज़दिली से किए गए इस प्रहार को वहां की जनता सियासी ज़ुल्म के रूप में याद रखेगी।’

ऑन ड्यूटी ही भोजपुरी गाने पर डांस करने लगे पुलिसवाले , video हुआ वायरल

आपको बता दें कि कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को बिलासपुर में नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल के घर प्रदर्शन करने गए थे, जिसके बाद पुलिस ने उनपर लाठियां बरसाई। अभी कुछ दिन पहले ही अमर अग्रवाल ने एक भाषण में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कचरा कहकर संबोधित किया था, जिसके बाद से ही कांग्रेस उनपर आग बबूला है। कांग्रेसी नेता इसके बाद बिलासपुर में अमर अग्रवाल के घर कचरा फेंकने पहुंच गए और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।

Related Articles

Back to top button
Close