Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

भारतीय मछुआरों के मुद्दे पर श्रीलंका से नहीं होगी कोई बात

नई दिल्ली, 10 मई (हिस)। विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि 11-12 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की श्रीलंका यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच भारतीय मछुआरों को लेकर कोई आधिकारिक वार्ता नहीं होगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की श्रीलंका यात्रा वैसाक उत्सव को लेकर हो रही है। ऐसी परिस्थितियों में भारतीय मछुआरों के मुद्दे को लेकर भारत-श्रीलंका के बीच वार्ता कार्यसूची में नहीं है।

श्रीलंका में दुनिया के सबसे बड़े सैंडबुध्दा बनाएंगे सुदर्शन पटनायक

बताते चलें कि लंबे समय से भारतीय मछुआरों और श्रीलंकाई नौसेना के बीच लगातार विवाद चल रहा है। भारतीय मछुआरों का आरोप होता है कि श्रीलंकाई नौसेना उन्हें गलती से समुद्री सीमा उल्लंघन पर कैद कर लेती है। उनकी बोट्स जब्त कर लेती हैं। वहीं श्रीलंकाई सेना का आरोप होता है कि भारतीय मछुआरे श्रीलंकाई समुद्र में आकर मछली पकड़ते हैं और बार-बार मना करने पर भी मुनाफे के चलते समुद्री सीमा उल्लंघन करते हैं।

Related Articles

Back to top button
Close