खबरेबिज़नेस

मंगलवार को पेश होगा जोधपुर नगर निगम का बजट .

Business .जोधपुर, 13 फरवरी=  वित्तीय वर्ष 2017-18 का नगर निगम का बजट 14 फरवरी को सुबह 11 बजे निगम सभागार में पेश किया जाएगा। बजट पर चर्चा करने के साथ ही अन्य बैठक के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। उसके बाद निगम का बजट पारित किया जाएगा। इसके अलावा बजट बैठक में संशोधित वित्तीय स्वीकृतियां, भवन विनिमय संशोधन पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही शहर के विभिन्न मार्गों (सडक़) नामांकरण, विभिन्न संस्थानों का भूमि आवंटन और निगम के पुराने भवन के एक भाग को उम्मेद लाइब्रेरी को देने पर चर्चा की जाएगी।

महापौर घनश्याम ओझा ने बताया कि इस बार बजट को निगम की आय के अनुरूप ही बनाने का प्रयास किया गया है। बजट का अंतिम प्रारूप तैयार हो गया है। हालांकि गत वर्ष में निगम बजट के अनुरूप धन जुटाने का कार्य नहीं किया गया। इस कारण इस बार भी गत बजट से करीब 10 प्रतिशत वृद्धि करके प्रस्तुत किया जा सकता है।

निगम के गत वित्तीय वर्ष को देखा जाए तो चुंगी भरण राशि भी निगम कर्मचारियों के वेतन के लिए भी कम पड़ी। राज्य सरकार की ओर से निगम को प्रतिमाह दी जाने वाले 6 करोड़ 71 लाख 31 हजार रुपए भी कम पड़ रहे है। निगम को इस राशि में प्रति माह 70 लाख जोडऩे पर कर्मचारियों को वेतन का भुगतान हो पा रहा है। इसके अलावा राज्य वित्त आयोग से आई राशि से ही निगम इस पूरे वर्ष में छोटे-बड़े खर्चे निकाल पाया है। पूरे वर्ष की बात करें तो निगम ने जमीन को बेचकर और अन्य मदों से कुल 85-90 करोड़ ही कमाए है।

Related Articles

Back to top button
Close