उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

मदरसों में फहराया गया तिरंगा

कानपुर, 26 जनवरी (हि.स.)। 69वें गणतंत्र दिवस समारोह में मदरसों में भी तिरंगा फहराया गया। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार मदरसों में भी राष्ट्रगान की बात को पूरी तरह नकार देने की बात सामने आई। मदरसों में तिरंगा फहराने के बाद जन-गण-मन के स्थान पर सारे जहां से अच्छा मोहम्ममद इकबाल का तराना-ए-हिन्द ही गाया गया।

शहर के जाजमऊ क्षेत्र में स्थित अशफबाद मदरसे में भी तिरंगा फहराया गया। मदरसे में पढ़ने वाले सभी बच्चों के हाथ में भी आम स्कूली बच्चों की तरह तिरंगे झंडे नजर आये, लेकिन होटों पर जन-गण-मन की जगह सारे जहां से अच्छा ही गाया गया।

पूछने पर मदरसा प्रबन्धन व शहर काजी व जमाते हिन्द उलेमा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मौलाना उसामा कासिमी ने कहा कि, सारे जहां से अच्छा शुरू से ही गया जाता रहा है। इसलिये ऐसा इस बार भी किया गया। हालांकि मौलाना उसामा कासिमी ने यह भी कहा कि जन-गण-मन गीत में कोई परहेज नहीं है, वो भी गया जा सकता है। 

Related Articles

Back to top button
Close