खबरेदेशनई दिल्ली

ममता शूर्पणखा, मोदी-शाह काटेंगे नाक : भाजपा विधायक

बलिया (ईएमएस)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की बैरिया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक सुरेंद्र सिंह का एक और विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शूर्पणखा बताते हुए कहा कि उनकी नाक पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह काटेंगे।

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा भाजपा शासन वाले सारे राज्यों से सारे आतंकवादी भागकर बंगाल चले गए हैं। यदि हालात यही रहे, तो एक दिन बंगाल भी जम्मू-कश्मीर बन जाएगा। दरअसल, सुरेंद्र सिंह पंचायती राज दिवस के मौके पर जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। भाजपा विधायक इतने पर ही नहीं रुके बल्कि उन्होंने कहा, ‘ममता बनर्जी शूर्पणखा हैं और इनकी नाक काटने के लिए लक्ष्मण पैदा हो चुका है।

नरेंद्र मोदी अमित शाह मिलकर शूर्पणखा की नाक काटने का काम करेंगे। यही नहीं, उन्होंने कहा ममता बनर्जी दैत्य स्वभाव की महिला हैं। ममता शूर्पणखा की भूमिका अदा कर रही हैं और कांग्रेस रावण की भूमिका में है। जैसे कश्मीर से हिंदू भगाए जा रहे हैं, वैसे ही बंगाल से भी हिंदू भगा दिए जाएंगे। नरेंद्र मोदी और अमित शाह पश्चिम बंगाल में राम राज्य लाएंगे और बंगाल में विभीषण का राज्याभिषेक होगा।

Related Articles

Back to top button
Close