खबरे

महाकाल के दरबार में कनक पांडेय ने टेका माथा, भोजपुरी सिनेमा की प्रगति के लिए किया प्रार्थना

मुंबई : भोजपुरी सिनेमा के सुनहरे दौर की खूबसूरत अदाकारा कनक पांडेय नये साल के पहले महीने के अंतिम सप्ताह में देवों के देव बाबा महाकाल के दरबार में माथा टेका है। उन्होंने बाबा से अपनी कामयाबी और भोजपुरी सिनेमा प्रगति के लिए प्रार्थना की हैं।उनका मानना है कि जब हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री को गंभीरता से लिया जाने लगेगा तो अपने आप भोजपुरी सिनेमा को उच्चस्तरीय दर्शक भी मिलेंगे और तब मिलियन क्लब में भी हमारी इंडस्ट्री शामिल हो जाएगी।

कनक अपने आपको बेहतरीन अभिनेत्री के रूप में स्थापित करना चाहती हैं। अपने अभिनय का अमिट छाप छोड़ना चाहती हैं। उल्लेखनीय है कि टैलेंड एक्ट्रेस कनक पांडेय ना केवल लाजवाब अभिनय बल्कि मनमोहक नृत्य के लिए भी जानी जाती हैं। वे सोशल मीडिया में भी काफी सक्रीय रहती हैं। कनक सोशल मीडिया पर जब भी अपनी फोटो शेयर करती हैं, तो उन्हें काफी लाइक मिलते हैं।

वे अपने फिल्मों और रियल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलती हैं। कनक जल्द ही कई बड़े स्टारों की भोजपुरी फिल्म में अपने मोहक अदा व नृत्य का जलवा बिखेरने वाली हैं। (रामचंद्र यादव )

पवन सिंह की दरियादिली, कैंसर पीड़ित बच्चे के इलाज के लिए 50 हजार रूपये की मद्दत………….

Related Articles

Back to top button
Close