Home Sliderखबरेबिहारराज्य

महात्मा गांधी सेतु पुल की रेलिंग तोड़ गंगा में गिरा स्कार्पियो, सभी लापता, तलाश जारी….

पटना/एस.एच. चंचल, स्टेट हेड

पटना : पटना  से एक बड़ी खबर आ रही है। गांधी सेतु पर बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि गांधी सेतु पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सेतु के रेलिंग को तोड़ते हुए गंगा में जा गिरी है।

बेगूसराय की आश्रेया को मिस इंडिया का पॉपुलर अवार्ड से किया गया सम्मानित

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो  हाजीपुर के तरफ से पटना की ओर आ रही थी। घटना पाया नम्बर 38 के पास हुई है। सेतु पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा घटना की जानकारी आलमगंज पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही आलमगंज थाना पुलिस समेत पटना के सिटी एस.पी. राजेन्द्र कुमार भील ,सिटी डी. एस.पी.बलराम चौधरी सहित कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच गंगा नदी में स्कॉर्पियो की तलाश कर रही है। स्कार्पियो में कितने लोग सवार थे इसका पता नहीं चल पाया। घटनास्थल पर तैनात पुलिस कर्मियों के अनुसार स्कार्पियो में चार से पाँच लोगो के होने की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
Close