Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

महाराणा प्रताप की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन

नई दिल्ली, 09 मई =  वीर योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती पर कांग्रेस ने उन्हें याद किया है।
कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मंगलवार को कहा, महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयन्ती पर भारत के लाल को शत-शत नमन। एक ऐसा राजा जो कभी किसी के आगे नहीं झुका। जिसकी वीरता की कहानी सदियों के बाद भी लोगों की जुबान पर हैं। वो तो हमारी एकता में कमी रह गई वरना जितने किलों का अकबर था उतना वजन तो प्रताप के भाले का था। महाराणा प्रताप मेवाड़ के महान हिंदू शासक थे।‘

कपिल मिश्रा ने केजरीवाल को दी अपने खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती 

उल्लेखनीय है कि अंग्रेजी कैलेण्डर के अनुसार महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई, 1540 को हुआ था। महाराणा प्रताप का जन्म राजस्थान के मेवाड़ में कुम्भलगढ़ में सिसोदिया राजवंश के महाराणा उदयसिंह एवं माता राणी जीवत कंवर के घर हुआ था। महाराणा प्रताप ने कभी किसी अधीनता स्वीकार नहीं की। उनका नाम इतिहास में वीरता और दृढ़ प्रण के लिए अमर है।

हल्दीघाटी का प्रसिद्ध युद्ध महाराणा प्रताप और मुगल बादशाह अकबर के बीच 18 जून, 1576 ई. को लड़ा गया था। माना जाता है कि महाराणा प्रताप और अकबर के बीच यह युद्ध महाभारत युद्ध की तरह विनाशकारी सिद्ध हुआ था। हालांकि इस युद्ध में न महाराणा प्रताप की हार हुई और न ही अकबर जीत सका।

Related Articles

Back to top button
Close