Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

महाराष्ट्र : डॉक्टरों की हड़ताल के बाद 377 मरीजों की गयी जान !

Maharashtra.मुंबई, 24 मार्च =  महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल के कारण मुंबई सहित राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज नहीं मिलने से 377 मरीजों की मौत हुई है। इस तरह का प्रतिज्ञा पत्र शुक्रवार को सरकारी वकील ने हाईकोर्ट में दिया है। उधर हाईकोर्ट ने भी सख्त रवैया अख्तियार करते हुए कहा कि निवासी डॉक्टरों को काम पर वापस लौटने का आदेश दो बार दिया जा चुका है, लेकिन डॉक्टरों ने उस आदेश की अवज्ञा की है।

सरकारी वकील के प्रतिज्ञा पत्र के अनुसार मुंबई में महानगरपालिका संचालित तीन अस्पतालों में इलाज के अभाव में 135 मरीजों की मौत हुई है। इनमें सर्वाधिक केईएम अस्पताल में 53, नायर में 34 व सायन अस्पताल में 48 मरीजों की मौत हुई है। सरकारी अस्पतालों में औरंगाबाद में सर्वाधिक 57, मिरज में 35, जेजे अस्पताल में 32, सोलापुर में 26, आकोला में 23, अंबेजोगाई में 19, यवतमाल में 18, नागपुर में 18, सेंट जार्ज में आठ, जीटी में पांच व कामा अस्पताल में एक मरीज की इलाज मौत हुई है।

ये भी पढ़े : हड़ताल खत्म होने के बाद भी डॉक्टर काम से रहे दूर

उधर निवासी डॉक्टरों के संगठन मार्ड ने हाईकोर्ट में प्रतिज्ञा पत्र पेश कर कहा है कि शनिवार को सभी डॉक्टर काम पर लौटने वाले हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आश्वासन के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉक्टरों ने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया है, लेकिन अभी तक मार्ड डॉक्टरों के बारे में अनिश्चितता कायम दिख रही है।

Related Articles

Back to top button
Close