खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

महाराष्ट्र : भाजपा विधायक धोंडे का पेट्रोल पंप हुआ सील

मुंबई, 10 मई = बीड जिले के आष्टी से भाजपा विधायक भीमराव धोंडे के पेट्रोल पंप को कंपनी के अधिकारियों ने वजन माप व कीमत में त्रुटि पाए जाने के बाद सील कर दिया है। पेट्रोल पंप के सील होने से विधायक धोंडे को जोर का झटका धीरे से लगा है।

बीड जिले के नगर-बीड रोड पर भारत पेट्रोलियम कंपनी का पेट्रोल पंप है। कंपनी के गुणवत्ता नियंत्रक पथक ने अचानक छापा मारकर जांच किया तो वजन माप के साथ ही कीमत में त्रुटि पाई गई। जांच में पता चला कि यह पेट्रोल पंप आष्टी से भाजपा विधायक भीमराव धोंडे का है। अधिकारियों ने पंप को सील कर दिया है।

शराब के नशे में चालक ने सात गाड़ियों को मारी टक्कर

कंपनी अधिकारियों की चुप्पी से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कार्रवाई किस आधार पर की गई है। हालांकि राजनीतिक दबाव में पेट्रोल पंप की पुन: जांच की बात की जा रही है, पर भाजपा विधायक धोंडे को पेट्रोल पंप सील होने का झटका लगा है।

Related Articles

Back to top button
Close