खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

महाराष्ट्र सुरक्षा बल के कर्मचारी हड़ताल पर, मेट्रो स्टेशन पर लम्बी कतार

मुंबई, 19 सितम्बर  : महाराष्ट्र सुरक्षा बल के कर्मचारी अचानक मंगलवार की सुबह हड़ताल पर चले गए| इससे मेट्रो, एयरपोर्ट पर सुरक्षा सेवा बाधित हो गई है। सुरक्षा बलों के हड़ताल पर चले जाने के कारण महाराष्ट्र में संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था खतरे में पड़ गई है।

महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा मंडल अंतर्गत महाराष्ट्र सुरक्षा बल काम करता है। यहां पर ठेकेदारी पद्धति होने से सुरक्षा जवानों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मंगलवार की सुबह ही महाराष्ट्र सुरक्षा बल के कर्मचारियों ने अचानक हड़ताल पर चले जाने का फैसला ले लिया। इससे सुरक्षा संबंधी समस्याएं आ खड़ी हुई हैं। मेट्रो स्टेशनों पर महाराष्ट्र सुरक्षा बल के जवानों के हड़ताल पर चले जाने के कारण मेट्रो प्रशासन निजी सुरक्षा गार्डों से काम चला रहा है।

गिरफ्तारी से पहले हसीना पारकर के घर टीवी देखते हुए बिरयानी खा रहा था इकबाल कासकर

भीड़भाड़ वाले मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की लम्बी कतारें लग गई हैं। उल्लेखनीय है कि मेट्रो, मोनो, एयरपोर्ट, टोलनाका, टाटा अस्पताल और मुंबादेवी मंदिर सहित अनेक दैवीय स्थलों पर महाराष्ट्र सुरक्षा बल के जवान काम करते हैं। वेतन वृद्धि और नियमित सेवा की मांग को लेकर सुरक्षा रक्षकों ने हड़ताल की है। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close