खबरे

माजुली बनेगा राज्य का पहला वाई-फाई युक्त जिला

गुवाहाटी, = असम की भाजपानीत सत्ताधारी सरकार राज्य में विकास के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास में जुटी हुई है। खासकर सूचना एवं प्रौद्योगी को आम जनता तक पहुंचने के लिए पूरा जोर लगा रही है। इस कड़ी में असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने गुरुवार को सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक में हिस्सा लेते हुए कहा कि राज्य का पूर्ण वाई-फाई युक्त पहला जिला माजुली को बनाया जाएगा। इसके लिए एक नई योजना को हाथ में सरकार ने लिया है। उल्लेखनीय है कि माजुली मुख्यमंत्री का गृह विधानसभा क्षेत्र है। वे यहीं से चुने गए हैं। वहीं माजुली एशिया का पहला सबसे बड़ा नदी दीप भी है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आई बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हुए तटबंधों की मरम्मत के लिए राज्य सरकार ने 600 करोड़ रुपए जारी कर दिया है। उन्होंने आगामी 2 जनवरी से तटबंधों के काम को आरंभ करने का निर्देश जारी किया। साथ ही मुख्यमंत्री विज्ञान दर्शन योजना की भी उन्होंने घोषणा की। उन्होंने बताया कि आगामी फरवरी माह से प्रधानमंत्री आवास योजना को भी पूरी तरह से क्रियान्वित किया जाएगा। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री ने आज तीन अलग-अलग विभागों के कामकाज की समीक्षा की। जिसमें पशु पालन, नगर उन्नयन विकास विभाग और सूचना एवं तकनीकी विभाग शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
Close