खबरेमहाराष्ट्रमुंबई

मुंबई उपनगर के कापडिया नगर में भीषण आग, आठ झोपड़े जलकर खाक

मुंबई, 07 जनवरी =  मुंबई उपनगर के कुर्ला स्थित कपाडिया नगर की झोपड़पट्टी में लगी भीषण आग की चपेट में आकर आठ झोपड़े जल गए हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास शुरु कर दिया।

गौरतलब है कि कुर्ला स्थित कपाडिया नगर की झोपड़पट्टी में अचानक आग लग गई और आग ने विकराल रूप ले लिया। इस अग्निकांड में आठ झोपड़ों के जलकर खाक हो जाने की खबर है। इस आग से कोई जन हानि तो नहीं हुई है, पर धन हानि बड़े पैमाने पर हुई है, ऐसी संभावना जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पहले कुर्ला के प्रेमनगर की झोपड़पट्टी में आग लग गई थी। इस आग में पचासों झोपड़े जलकर खाक हो गए थे। सामाजिक कार्यकर्ता फखरुद्दीन हाशमी का कहना है कि कुर्ला के झोपड़ो में आग कैसे लग जा रही है, यह गंभीर मामला है और इसकी जांच जरुरी है।

Related Articles

Back to top button
Close