Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

मुंबई : मुंबई विद्यापीठ के कुलगुरु डॉ. संजय देशमुख.को राज्यपाल ने भेजा अवकाश पर.

मुंबई, 08 अगस्त:  मुंबई विद्यापीठ के उपकुलगुरु डॉ. संजय देशमुख को राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने बुधवार को अवकाश पर भेज दिया है। उनकी जगह पर कार्यकारी उपकुलगुरु के रूप में प्रोफेसर देवानंद शिंदे की नियुक्ति की गई है। यह जानकारी राज्यपाल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उमेश काशीकर ने दी है। 

डॉ. संजय देशमुख को हटाए जाने की मांग शिवसेना सहित कांग्रेस व राकांपा ने भी की थी। बतादें कि डॉ. संजय देशमुख पर मुंबई विद्यापीठ के मार्फत ली गई परीक्षाओं का परिणाम समय पर नहीं लग सका था। इसलिए युवा शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने राज्यपाल से मिलकर डॉ. संजय देशमुख को तत्काल पद पर से हटाए जाने की मांग की थी। इतना ही नहीं राकांपा विधायक ने डॉ. संजय देशमुख पर नाराजगी जताते हुए मुंबई विद्यापीठ के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा कर आंदोलन किया था। 

जनभावना को देखते हुए राज्यपाल ने बुधवार को डॉ. संजय देशमुख को अवकाश पर भेज दिया है। विधानसभा के विपक्षी नेता राधाकृष्ण विखे पाटील ने कहा कि डॉ. संजय देशमुख के कामकाज को देखते हुए उन्हें तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए था।  (हि.स.)।

आगे पढ़े : शहर के दस फीसदी एटीएम से अब निकलेंगे सिर्फ सौ के नोट

Related Articles

Back to top button
Close