उत्तराखंडखबरेराज्य

मुख्यमंत्री ने ‘हिमालय बचाओ’ की दिलाई शपथ

देहरादून, 01 सितम्बर : उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘हिमालय बचाओ’ अभियान की शपथ दिलाते हुए कहा कि सभी को इस संकल्प के साथ हिमालय बचाने की मुहिम में आगे आना होगा। 

शक्रवार को ‘हिमालय बचाओ’ अभियान की शपथ के पश्चात मुख्यमंत्री ने बताया कि नौ एवं 10 सितम्बर को हिमालय दिवस का आयोजन किया जाएगा और हिमालय के पर्यावरण पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभावों को लेकर व्यापक स्तर पर प्रदेश भर में जागरुकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर पर्यावरण को सन्तुलित करने में हिमालय की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हिमालय जल, जीवन और पर्यावरण का मूल आधार है। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए सभी को आगे आना होगा। 

सीएम ने कहा कि उत्तराखण्ड के लिए हर दिन हिमालय दिवस है। यहां का आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक ताना-बाना हिमालय पर पूर्ण रूप से आधारित है। हिमालय के संरक्षण और समृद्धि में ही हमारी समृद्धि है। इस अवसर पर मुख्य सचिव एस. रामा स्वामी सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close