Home Sliderखबरेबिज़नेस

मेंगो मेला शुरू, 800 रुपये दर्जन का आया हापुस

इन्दौर, 12 मई = गांधी हाल में शुक्रवार से तीन दिनी मेंगो जत्रा शुरू हुई। रत्नागिरी और देवगढ़ से लाए गए हापुस आम को यहां शहरवासी देखेंगे और स्वाद भी चख सकेंगे। हापुस पूरी दुनिया में जाता है। करीब 20 दुकानें यहां लगाई गई हैं। 300 से 800 रुपये दर्जन यहां आम है।

शहर में लगातार पांचवे वर्ष में मेंगो जत्रा आज शुरू हो रही है। गांधी हाल में तीन दिनी जत्रा में शहरवासियों को हापुस आम देखने व चखने को मिलेगा। मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस जत्रा में 20 दुकानें हैं ।

सीधे किसानों ने यहां दुकानें लगाई हैं और ग्राहकों को आम उनसे मिल सकेगा। बीच में कोई भी दलाल या अन्य व्यक्ति नहीं है। ट्रस्ट के अध्यक्ष सुधीर दांडेकर ने बताया कि फलों का राजा आम होता है और आमों का राजा हापुस कहलाता है। महाराष्ट्र के दोनों जिलों में हापुस सबसे अधिक होता है। देश-दुनिया में इस आम की काफी मांग है और हर वर्ष लाखों टन आम महाराष्ट्र से देश के कई राज्यों और विदेशों में जाता है। जत्रा में कृषि संबंधि अन्य वस्तुओं के स्टॉल भी लगाई गई है। जिससे यहां के किसानों और दर्शकों को आवश्यकतानुसार वस्तु मिल सके।

Related Articles

Back to top button
Close