खबरे

मेघालय में हुई लंबे समय बाद बर्फबारी, मौसम हुआ सर्द

शिलांग, 07 जनवरी =  मेघालय में लंबे समय के बाद बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के चलते पारा तेजी से निचे लुढक गया है। बर्फबारी पूर्व खासी हिल्स जिले में गत गुरुवार से आरंभ हुई है। जिसके चलते लोगों को ठंड से बचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी रही है। शिलांग-जोवाई रोड के माउबरखून इलाके में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को माउबरखून इलाके के रात का तापमान -3 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके चलते रात और सुबह के समय बर्फबारी हुई।

आगे पढ़े : राष्ट्रद्रोह का इल्जाम लगाकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमन्त्री का पुतला फूंका.

स्थानीय लोगों के अनुसार बर्फबारी के चलते इलाके में शीतलहर चल रही है, जिसके चलते आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। सड़क, घर और खेतों में बर्फ की सफेद चादर बिछ जा रही है। हालांकि दिन निकलने के बाद बर्फ पिघल जा रही है। वहीं राजधानी शिलांग में तो बर्फबारी नहीं हुई है, बावजूद मौसम बेहद सर्द हो गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शिलांग में सर्द मौसम अगले दो-तीन दिन तक जारी रहेगा। शिलांग शहर में दिन के समय तापमान 7 से 8 व रात का तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। राज्य के हालात हिमाचल व श्रीनगर जैसे नहीं हैं बावजूद लंबे समय के बाद बर्फबारी होने से लोगों के चेहरे जहां खिले हुए हैं, वहीं सर्द मौसम की दुश्वारियों को झेलने के लिए लोगों को मजबूर होना पड़ रहा है।

शिलांग के निवासी विश्वजीत पाल के अनुसार हाल के दिनों में इतना सर्द मौसम शिलांग का कभी नहीं महसूस किया था। मौसम सर्द होने की वजह से लोग स्वेटर, मफलर या जैकेट को लगातार पहने रहना पड़ रहा है। लगभग सभी घरों में ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। साथ ही कहा कि हिमपात के चलते किसानों की खेती को नुकसान हुआ है। वहीं अन्य एक निवासी रूपम दे पुरकायस्थ ने कहा कि लंबा समय बीत गया हमने ऐसी बर्फबारी नहीं देखी थी।

Related Articles

Back to top button
Close