खबरेराज्य

यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 40 घायल, 12 की हालत गंभीर

नलबाड़ी, 17 जनवरी (हि.स.)। निचले असम के नालबाड़ी जिले के घोघरापार थानांतर्गत बिलपार में बुधवरा तड़के हुए एक भयानक सड़क दुर्घटना में 40 यात्री घायल हो गए। घायलों में 12 की हालत बेहद गंभीर बताई गई है। जिन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुट गए। वहीं घटना की जानकारी तुरंत घोघरापार पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में पहुंचाया। वहीं 12 गंभीर रूप से घायलों को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एंबुलेंस के जरिए तुरंत रवाना किया गया। 

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि निचले असम में स्थित मानस राष्ट्रीय अभयारण्य से 40 यात्रियों को लेकर एक बस गुवाहाटी के लिए रवाना हुई थी। सभी यात्री गुवाहाटी से मानस घूमने गए थे। इसी बीच बुधवार की सुबह घने कोहरे के चलते बस अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बने डिवाइडर पर चढ़ गई। बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस संबंध में घोघरापार थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button
Close