खबरेदेशनई दिल्ली

यूएई के जहाज पर फंसे 41 नाविकों को सुषमा का ही सहारा.

नई दिल्ली, 09 जनवरी =  विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह के व्यापारी जहाजों में फंसे भारतीय नाविकों की मदद का आश्वासन दिया है। लिकेज और अन्य कारणों से चलते इन जहाजों को उनके मालिकों ने यू हीं उनके हाल पर छोड़ दिया है। इन पर सवार 41 भारतीय नाविकों ने विदेश मंत्रालय से सहायता की गुहार लगाई है।

सोमवार को स्वराज ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘सरकार ने दोनों जहाजों के मालिकों, कप्तानों, बंदरगाह के अधिकारियों और सरकार से संपर्क किया है।’’ उन्होंने आगे कहा कि नाविकों के पास अगले दो सप्ताह के लिए आवश्यक वस्तुएं मौजूद हैं और सरकार उनके बकाया दिलाने और रिहाई में मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय मिशन से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि नाविकों को आवश्यक वस्तुओं के अभाव के चलते कोई दिक्कत न हो।

आगे पढ़े : PM मोदी के डिग्री के पड़ताल के लिए CIC ने दिए जाँच के निर्देश.

उल्लेखनीय है कि तेल लाने ले जाने के काम में लगे चार जहाज यूएई में फंस गए हैं जिनपर दिल्ली, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, जम्मू, कर्नाटक और केरल के 41 नाविक मौजूद हैं। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है । इनमें से दो जहाज लीक हो रहे हैं जिनके डूबने की आशंका है। वहीं इनके मालिकों ने जहाज और नाविकों से जुड़ी जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है।

Related Articles

Back to top button
Close