उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

यूपी : बागपत की शान है ये रेसलर

बागपत, 24 जनवरी : डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में उतरने वालीं भारतीय महिला रेसलर कविता दलाल का बागपत के लोग सम्मान करते हैं। उनका कहना है कि यह केवल हरियाणा की ही शान नहीं हैं बल्कि बागपत की भी शान हैं। स्टूडेंट ओलंपिक एकेडमी द्वारा बागपत में उनका सम्मान किया गया। 

भारत की पहली डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर कविता दलाल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने फर्स्ट लेडी अवॉर्ड प्रदान किया है। मंगलवार को बड़ौत पहुंची कविता ने कहा कि देश के लोग अपनी संस्कृति को लेकर काफी सजग हैं और वे इसमें बदलाव नहीं चाहते। सलवार-कमीज पहनकर रिंग में उतरने के पीछे मकसद यही था कि लाखों भारतीय लड़कियों को संदेश दे सकूं और लोगों को बता सकूं कि सलवार-कमीज पहनने वाली लड़कियां कमजोर नहीं होती हैं। 

कविता ने कहा कि रूढ़िवादी सोच से लड़ना आसान नहीं होता और इसी के चलते उन्हें और उनके परिवार को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उनको भी सम्मान के लिए काफी कुछ गवाना पड़ा है। जिसका परिणाम भी अच्छा ही आया है। स्वागत करने वालों में अमरपाल, सुरेश राणा आदि लोग शामिल हुए। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close